कोटद्वार-पौड़ी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाई भगवान नारद की जयंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकत्र्ताओं ने भगवान नारद की जयंती मनाई। कहा कि आदिकाल में नारद मुनि ने ही पत्रकारिता का सूत्रपात किया था। वही एक मात्र व्यक्ति थे जो समाचारों का आदान-प्रदान करते थे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यों की भी जानकारी दी गई। कहा कि आरएसएस देश में प्रेम की भावना को जागृत करता है।
गंगादत्त जोशी मार्ग पर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचारक प्रमुख नारायण जी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वंय सेवक संघ की स्थापना 1925 में नागपुर में डा. हेडगेवार ने थी। आरएसएस का मुख्य उद्देश्य भारत में रहने वाले मूल समाज के लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। कहा कि देश में रहने वले हर भारतीय को देश के प्रति बफादार होना जरूरी है। ताकि भारत देश उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सके। कहा कि संघ समाज के लोगों को संगठित करने का प्रयास करता है। कहा धीरे-धीरे संघ की शाखाओं का विस्तार देश के अलावा विदेशों में होने लग गया है। वर्तमान में संघ की साठ हजार शाखाएं है। संघ आवश्यकता के अनुसार काम करता रहता है। देश में आपदा के समय भी संघ के लोग अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करते रहते है। कहा कि वर्तमान में संघ के माध्यम से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे है। इसके अलावा संघ के माध्यम से कई विद्यालय संचालित किए जा रहे है। संघ जरूरत पड़ने पर अपने काम का बढ़ता रहता है। इस मौके पर जिला प्रचारक राहुल जी, जिला प्रचार प्रमुख जितेंद्र सिंह रावत, सह नगर कार्यवाह राजेश जी, नगर प्रचार प्रमुख राजेश जोशी, मंडल कार्यवाह नितिन जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!