बिग ब्रेकिंग

चेतावनी निशान को छूकर बही गंगा, अलर्ट जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। जलस्तर बढ़ने से गंगा चेतावनी निशान को टूकर बह रही है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने गंगा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को गंगा घाटों पर जाने से रोका जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। तीर्थनगरी में गंगा पक्के घाटों को टूकर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 338़70 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी रेखा 339़50 से 80 सेमी नीचे था। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बाढ़ का डर सता रहा है। वहीं तहसील प्रशासन की ओर से संभावित बाढ़ क्षेत्रों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा घाटों पर जल पुलिस तैनात है। शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित तपोवन सच्चाधाम घाट, पूर्णानंद घाट, स्वामी नारायणघाट, त्रिवेणीघाट, साईंघाट के अलावा लक्ष्मणझूला स्थित बांबे घाट, संतसेवा घाट, किरमोलाघाट, सीताघाट, नावघाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवनघाट, भारतसाधु समाज घाट, परमार्थ निकेतन घाट, वानप्रस्थ घाट और वेदनिकेतन घाट जलमग्न रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन की ओर से इन घाटों पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाने से रोका जा रहा है। गंगा घाटों और तटों पर पर्यटकों को स्नान करने से रोका जा रहा है। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की गंगा के जलस्तर पर पुलिस और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों को घाट पर जाने से रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!