गंगा दशहरा पर विभिन्न संस्थाओं ने की पूजा-अर्चना

Spread the love

संवाददाता, हरिद्वार। गंगा दशहरा पर श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा हरकी पैड़ी पर गंगा का दुग्धाभिषेक कर विश्व शांति व कोरोना वायरस से निजात दिलाये जाने की कामना की गई। कामना करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव सुमित तिवारी, आशा शर्मा, नवनीत तिवारी, संदीप, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा, विक्की, अरुण, मुन्ना, राघव आदि लोग शामिल रहे। गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव आशीष गोस्वामी ने अपने साथियों सहित मां मनसा देवी मार्ग पर कोरोना महामारी के शिकार हुए लोगों की मृत आत्माओं की शांति के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान देवेंद्र नाथ, प्रो. जगदीश शर्मा, धर्मेंद्र पांडे, महेश मिश्रा, राहुल शर्मा, रोहित गिरी, विवेक सिंह, निवेश वर्मा आदि शामिल थे। ंगा दशहरा पर्व के अवसर पर हैल्पिंग हैंड संस्था के कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा घाट पर पर पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है सैकड़ों संस्थाएं गरीब परिवार के लोगों की मदद के लिए आगे आई। पार्षद निशा नौडियाल ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और गरीबों को मदद की।
मां गंगा के पवित्र अवतरण दिवस पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने मां गंगा का विधि विधान से पूजन किया। श्रीमहंत ने कहा इस दिन मां गंगा धरती पर आई थी और राजा सगर के पुत्रों को मोक्ष दिया था। राजा भगीरथ सैकड़ों वर्ष तपस्या करके मां गंगा को धरती पर लाए थे। गंगा दशहरे के पावन अवसर पर मां गंगा के पूजन के समय मां मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, राजपुरी, डॉ सुनील बत्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *