चंद्र ग्रहण के चलते गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर बंद रहे

Spread the love

उत्तरकाशी(। चंद्रग्रहण सूतक के कारण विश्व प्रसिद्घ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को 04रू05 मिनट पर बंद कर दिए गए। कपाट रविवार सुबह ब्रह्म्मूर्त में खुलेंगे। जिसके बाद देश विदेश से आने वाले श्रद्घालु गंगोत्री व यमुनोत्री में ही मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बतया कि शनिवार को शारदीय पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का सूतक पड़ रहा है। सूतक काल सांय 04रू 05 मिनट से शुरू होगा ओर देर रात्री 01रू 04 मिनट तक रहेगा। इसके चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मंदिर श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ बंद रहेंगे। बताया कि सूतक काल समाप्त होने के बाद मंदिर रविवार सुबह 04 बजे खुलेंगे। इसके बाद मां गंगा और यमुना का अभिषेक करने के साथ ही विधिवत पूजा अर्चना की जायेगी। इसके बाद सभी श्रद्घालु नियमित की भांति मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे। इधर, गगोत्री, यमुनोत्री मंदिर के साथ ही नगर मुख्यालय स्थित प्रसिद्घ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, गोपाल मंदिर, महाकालेश्वर सहित जिले भर के सभी मंदिर बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *