जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोशल मीडिया में महिला की निजी फोटो वायरल करने व रूपयों की डिमांड करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यक्ति महिला को जान से मारने की भी धमकी दे रहा था।
मामले में महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले लंबे समय से विनय सैनी नामक एक व्यक्ति उन्हें फोन पर धमकी दे रहा है। बताया कि व्यक्ति ने उनकी फोटो को एडिट किया है और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है, जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। यही नहीं, व्यक्ति ने उनसे डेढ़ लाख रुपये की भी डिमांड की है। साथ ही रकम नहीं देने पर जाम से मारने की धमकी दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई। बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्धनगर के अंतर्गत कुलेसरा निवासी विनय सैनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।