ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गणपति शोभा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यटन नगरी लैंसडौन में ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की शोभा यात्रा नगर क्षेत्र में निकाली गई। इस मौके पर हिंदू पंचायती धर्मशाला में गणपति मूर्ति का पूजन कर भक्त गीतों पर जमकर झूमे।
मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय से सिद्धि विनायक श्री कालेश्वर महादेव समिति के तत्वाधान में कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांधी चौक से सदर बाजार होते हुए हिंदू पंचायती धर्मशाला पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने शोभा यात्रा के साथ कलश यात्रा भी निकाली। गणपति के गीतों पर शोभा यात्रा के दौरान भक्तों ने जयकारे भी लगाए। शोभा यात्रा हिंदू पंचायती धर्मशाला पहुंचने पर गणपति मूर्ति का पूजन के बाद शाम को आरती का आयोजन किया गया। समिति ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान महिला मंगल दलों के भजन कीर्तिन के अलावा बाल कलाकारों व नगर क्षेत्र के बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। जबकि, महोत्सव के दौरान डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को सतपुली के व्यास चट्टी में हवन के बाद मूर्ति का विर्सजन होगा। इस दौरान समिति के राजेश्वर गुप्ता, अनूप कन्नौजिया, सुमन बिष्ट, मयंक अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, मानसिंह, संदीप अग्रवाल, सुमित्रा नेगी, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *