गढ़वाल मंडल में 96 कनिष्ठ सहायकों की हुई पदोन्नति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। शिक्षा विभाग ने गढ़वाल मंडल में 96 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है। सबसे अधिक पदोन्नतियां देहरादून व सबसे कम उत्तरकाशी से हुई है। उक्त पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी।
राज्य के सबसे बड़ा महकमा कहे जाने वाले शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पदों पर पदोन्नतियां की गई है। पदोन्न्न्नतियां गढ़वाल क्षेत्र में तैनात कनिष्ठ सहायकों की हुई हैं। इस संबंध में अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एसपी खाली के कार्यालय से सूची भी जारी कर दी गई है। सबसे अधिक 23 पदोन्नतियां देहरादून जनपद व सबसे कम आठ पदोन्नतियां उत्तरकाशी जनपद से हुई हैं। पूरे गढ़वाल क्षेत्र में 96 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक पद पर प्रोन्नत किया गया है। अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा गढ़वाल एसपी खाली ने बताया कि पदोन्नत कार्मिकों को नवीन कार्य स्थल पर तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *