गढ़वाल विवि की टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एचएनबी गढ़वाल विवि की टीम उत्तरी क्षेत्र बास्केटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर विवि के शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई।
विवि के जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि जामिया इस्लामिया विवि दिल्ली में आयोजित हो रहे उत्तरी क्षेत्र पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए विवि की टीम ने पहले मुकाबले में नोएडा अंतरराष्ट्रीय विवि को 48-36 से हराया। उन्होंने बताया कि दूसरे मुकाबले में गलगोटिया विवि दिल्ली को 58-30 से हराकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम मैनेजर अध्यक्ष हंसराज बिष्ट तथा कोच भगत सिंह चौहान एसआरटी परिसर टिहरी के नेतृत्व में गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। टीम मैनेजर हंसराज बिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह प्रतियोगिता 24-30 दिसंबर तक आयोजित की गई है। जिसमें गढ़वाल विवि की टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। कहा क्वार्टर फाइनल में गढ़वाल विवि का मुकाबला गुरु जंभेश्वर विवि हिसार की टीम से होना है। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *