फागुण मा फिर होली ऐगे गढ़वाली होली गीत का विमोचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था एवं एसएन मूवीज के बैनर तले बने गढ़वाली होली गीत फागुण मा फिर होली ऐगे का विमोचन यू टयूब चैनल सांई ऐंटरटैनमेंट पर मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं पार्षद प्रवेंद्र रावत ने किया।
संस्था के अध्यक्ष एवं संगीतकार संजय सिंह रावत ने कहा कि संदेश वाहक गीत को समाज के सामने परोसने का प्रयास किया गया है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जहां एक ओर समाज में फूहड़ गीतों को परोसा जारहा है, वहीं दूसरी ओर गायक/संगीतकार संजय व शकुंतला द्वारा गीतों के माध्यम से संदेश देकर जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर लोकगायिका शकुंतला बुड़ाकोटी, संगीता जोशी, राजेंद्र बुड़ाकोटी, अंकुर भंडारी, धर्मेंद्र रावत, कमल बिष्ट, चंद्रेश लखेड़ा, शिव सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *