Uncategorized

गरीबों व जरूरतमंदों को घर-घर जाकर दी एक माह की राशन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, नई टिहरी । योगानंद चैरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन के सौजन्य से वनमाली आश्रम गजा ने विभिन्न गांव के गरीबों व जरूरतमंदों को एक माह की राशन घर-घर जाकर दी। ट्रस्ट की ओर से वनमाली आश्रम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को एक माह की राशन उनके घर पर जा कर दी। लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को आश्रम ने उनके घर जाकर राशन दी। आश्रम से जुड़े राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांव के करीब दो सौ जरूरतमंद परिवारों को एक माह की राशन उनके घर पर जाकर दी गई है। उन्होंने बताया कि आश्रम द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जाती है। वहीं प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष डीपी उनियाल ने कहा कि दूसरे लोग जहां आजकल लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं वही आश्रम हर समय ही जरूरतमंदों की मदद करता है और इस बार ज्यादा लोगों को आश्रम की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!