कोटद्वार-पौड़ी

कीर्तिनगर में सरकार के खिलाफ गरजी आशाएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर में धरने पर बैठी आशाओं ने गुरूवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। कहा कि आशा संगठन सम्मानजनक मानदेय और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रहा है। गुरूवार को चौथे दिन संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी के नेतृत्व में जारी धरना प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि आशा को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। लेकिन बदले में उन्हें अल्प प्रोत्सहान राशि दी जाती है। वह भी उन्हें समय पर नहीं मिल पाती है। इस मौके पर विनीत, मीनाक्ष, अनीता, गणेशी, कमला, छुन्ना, रेखा, गोदांबरी आदि मौजू रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!