Uncategorized

गरुड़ को नहीं मिला नगर पालिका का दर्जा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। नगर पालिका बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एडवोकेट डीके जोशी ने एक बार फिर गरुड़ नगर पालिका गठन के मुद्दे पर विधायक और सरकार से सवाल पूछे हैं। कहा सरकार नगर पालिका गठन के मामले में जनता को बरगला रही है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा गरुड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग कई वर्षों से की जाती रही है। इस संबंध में रमेश पोखरियाल निशंक, एनडी तिवारी, हरीश रावत, विजय बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में गरुड़ को नगर पालिका या पंचायत बनाने की घोषणा की तथा प्रस्ताव मांगे थे, जबकि एक बार विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी इसकी घोषणा की। लेकिन अब तक पालिका या पंचायत का गठन नहीं हो सका। इधर, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद फरवरी 2021 में अधिसूचना जारी करते हुए इस पर सुझाव मांगे थे। जिस पर जिलाधिकारी कार्यालय में इसके सुझाव भी लिए गए। इसके बाद से यह मामला फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा भविष्य में चुनाव होने हैं। जिससे यह मामला ठंडे बस्ते में जाने की संभावना है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक चंदन दास से सवाल पूछा मामले में सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!