गौरव सेनानी समिति की बैठक पांच को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल राइफल की 17वीं गौरव सेनानी समिति की ओर से 5 दिसंबर को दो से लेकर बाईस बटालियन के गौरव सेनानियों की बैठक का आयोजन किया जायेगा। बालासौड़ रोड़ स्थित एक बारातघर के सभागार के सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में गौरव सेनानियों की समस्या के संबध में चर्चा की जायेगी। यह जानकारी देते हुए समिति के श्रीधर प्रसाद केष्टवाल ने गढ़वाल राइफल की सभी बटालियनों के गौरव सेनानी और समिति पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *