मृतक चालक के परिजनों को आर्थिक मदद दी

Spread the love

 

पिथौरागढ़। नगर के एक टैक्सी चालक की आक्समिक निधन से आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद को टैक्सी यूनियन ने पहल की है। टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते दिनों टैक्सी चालक निर्मल बिष्ट का एकाएक निधन हो गया। इस पर यूनियन ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया। सभी के सहयोग से 45हजार 500 रुपये की धनराशि एकत्र हुई। गुरुवार को परिजनों को उक्त धनराशि दी गई। परिजनों ने टैक्सी यूनियन का आभार जताया है। यहां यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर, नितिन खड़ायत, हयात कुमार, अर्जुन भंडारी, सत्या कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *