मुड़ियानी में कार खाई में गिरी, चार घायल

 

चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मुड़ियानी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हाईवे से कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि टनकपुर से चम्पावत की ओर आ रही कार संख्या यूके 03 9357 मुड़ियानी में अनियंत्रित हो गई। जिसमें कर चालक गणेश राम समेत मदन लाल, विनय कुमार और अरनव कुमार घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व की टीम ने घायलों को खाई से निकलकर सड़क तक पहुंचा और 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति को हादसे में अधिक चोट लगी है। हालांकि चारों घायल खतरे से बाहर हैं। डीएच के पीएमएस ड़ पीएस खोलिया ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। एसएसआई भुवन चंद्र ने बताया कि हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। संभावना जताई जा रही है कि मोड़ काटते वक्त कार अनियंत्रित हो गई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *