बढ़ते रसायनिक प्रदूषणों की जानकारी दी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के भौतिकी विभाग में चल रहे पृथ्वी दिवस सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को को शेमफोर्ड फ्यूचिरिटिक स्कूल में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. आलोक सागर गौतम ने सभी छात्र-छात्राओं को पृथ्वी दिवस एवं इसकी महत्ता तथा समाज का पृथ्वी के लिए योगदान विषय से अवगत कराया। वक्ता के रूप में श्यामनारायण नौटियाल ने पृथ्वी दिवस का इतिहास, उत्तराखण्ड में अनियन्त्रित विकास के कारण हो रही प्राकृतिक आपदाएं, उत्तराखण्ड में वन आन्दोलनों का इतिहास एवं वातावरण में बढ़ते रसायनिक प्रदूषणों पर जानकारी दी। संजीव कुमार ने आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान एवं जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. देवेन्द्र सिंह, घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *