बंदियों को विधिक जानकारी दी

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने बंदियों को विधिक जानकारी दी। सीनियर सिविल जज और सचिव विभा यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का पैनल न्यायिक बंदीगृह पहुंचा। इस दौरान उन्होंने बंदियों को प्ली बार्गेनिंग,सजा में टूट के अधिकार समेत अन्य कानूनों की जानकारी दी। कहा कि अगर किसी बंदी के पास पैरवी को अधिवक्ता नहीं है तो वह प्रार्थनापत्र देकर निरूशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करवा सकता है। सीनियर सिविल जज और सचिव विभा ने न्यायिक बंदीगृह के प्रभारी अधिकारी को बंदियों को दैनिक उपयोग सामाग्री को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *