गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रा का लाइव प्रस्तुतिकरण दिया

Spread the love

उत्तरकाशी(सं)। गंगोत्री-यमुनोत्री सहित यात्रा पड़ावों पर चारधाम यात्रा व्यवस्था की तैयारी जोरों पर हैं। यात्रा की तैयारियों को लेकर यमुनोत्री और गंगोत्री क्षेत्र में भेजे गए गए अधिकारी डीएम की समीक्षा बैठक में वर्चुअली जुड़े। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राजमार्गों को दुरूस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने भूस्खलन सक्रिय जोनों पर सुरक्षा कर्मियों को हर समय तैनात रखने के निर्देश दिए। डीएम डॉ. बिष्ट ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डामटा और अन्य जगह पर चौड़ीकरण सहित अन्य स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *