महान सेनानायक व कुशल रणनीतिकार थे जनरल बिपिन रावतरू कार्तिक कुमार

Spread the love

हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव कार्तिक कुमार चेयरमैन के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित कार्यालय पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत व साथ में शहीद हुए 11 सैनिकों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। श्रद्घांजलि देते हुए कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि विमान हादसे में सीडीएस सहित कई सैन्य अधिकारियों के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है। जनरल बिपिन रावत महान सेनानायक, कुशल रणनीतिकार थे। उनके नेतृत्व में सेना ने कई सैन्य अभियान को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। देश की सुरक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सुनील दत्त शर्मा ने कहा जनरल बिपिन रावत युद्घ कौशल मे ंप्रवीण सैन्य अधिकारी थे। देश ने अपना एक वीर सपूत खो दिया है। जिला सचिव विकास सागर, सचिव जाहिद खान, नरेंद्र ठाकुर, लियाकत अली, रजत अग्रवाल, नीरज वालिया आदि ने भी श्रद्घांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *