उत्तराखंड

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने दी शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्घांजलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि मधुलिका रावत के साथ विमान हादसे का शिकार सभी सेना अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्घांजलि अर्पित की। नगर निगम के निकट यूनियन भवन में आयोजित शोक सभा के दौरान भारत के प्रथम चीफ अफ डिदेंस स्टाफ विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के साथ ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वेड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, प्रदीप ए, नायक गुरु सेवक सिंह, जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, साईं तेजा और हवलदार सतपाल को भावपूर्ण श्रद्घांजलि देते हुए समिति के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत असाधारण प्रतिभा के धनी, देश की आन-बान और शान थे। उनके व अन्य सैन्य अधिकारियों के विमान दुघर्टना में आकस्मिक निधक से देश को भारी क्षति हुई है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत देश के अनमोल रत्न थे। देश के प्रति उनकी कर्तव्यपरायता से प्रभावित होकर दुश्मन राष्ट्र भी उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित कर रहे हैंै। देश के ऐसे सपूत का अचानक चले जाना बेहद दुखद है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने कहा कि जनरल बिपिन रावत शूरवीर व सच्चा राष्ट्र प्रहरी थे। उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस बेहद दुखद हादसे की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच किया जाना आवश्यक है। अशोक टंडन, राजन कौशिक जनरल बिपिन रावत को नमन करते हुए कहा कि विमान दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और जांच के निष्कर्षों को जनता के सामने भी लाया जाना चाहिए। मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सुभाष घई, उपाध्यक्ष डा़विनोद उपाध्याय, डा़वेदप्रकाश आर्य, ललित कुमार चौहान रमेश कुमार, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेन्द्र गहलौत, राजेन्द्र गहलोत, कैलाश वैष्णव, अशोक कुमार चौहान, सुभाष चन्द्र चौहान, जय प्रकाश आर्य, शिव कुमार, सुमित्रा देवी, गीता देवी ने भी श्रद्घासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!