कोटद्वार-पौड़ी

जनरल ओबीसी संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मजबूती से सदस्यता अभियान को आगे लेकर जाएंगे और जनरल ओबीसी के सत प्रतिशत कर्मचारियों/अधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई जायेगी।
जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक रविवार को प्रात: साढ़े बजे शुरू हुई। जिसमें सभी जनपदों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक करीब चार घंटे चली। पदाधिकारियों का एक ही मत था कि संगठन को किस प्रकार मजबूती प्रदान कर सकें। जनपद टिहरी की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हम किसी संगठन के पदाधिकारी के पद से त्यागपत्र कतई नहीं देंगे कोई भी संगठन मूल रूप से उसके कार्यकर्ताओं की ताकत की बदौलत चलता है। हम उन संगठनों में भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभाने का प्रयास करेंगे और जनरल ओबीसी एसोसिएशन को भी और मजबूत किया जाएगा। जनरल ओबीसी के साथी पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी से कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहेंगे। बैठक में लाकडाउन की इस अवधि में इतने व्यापक रूप में पदोन्नति होने पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में संजय नेगी मिनस्ट्रीयल जनपदीय मंत्री, रेवती डंगवाल मिनस्ट्रीयल अध्यक्ष, जसपाल रावत, जयदीप रावत, सीताराम पोखरियाल मुख्य संयोजक जनरल ओबीसी एसोसिएशन पौड़ी जूम बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!