भू-कानून और लोकायुक्त तैनात करेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह

Spread the love

नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष प्रतीम सिंह व कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने सोमवार को धारी ब्लक के पोखराड़ में जनसभा को संबोधित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डुंगर सिंह बिष्ट आगर इंटर कलेज मैदान में हुई सभा में नेता प्रतिपक्ष प्रतीम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। कहा कि पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद भाजपा ने जनादेश का अपमान किया और राज्य विरोधी निर्णय लिए। भाजपा ने न केवल मुख्यमंत्री बदले बल्कि वह अपने किए वायदों पर खरा नहीं उतर पाई। बेरोजगारी और महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कहा कि कांग्रेस 2022 में सत्ता में आ रही है ऐसे में भू-कानून लागू करने के साथ लोकायुक्त की तैनाती की जाएगी। जिससे राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों पर उचित कार्रवाई की जा सके। कहा भाजपा सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह से विफल रही, जिसका खामियाजा हजारों लोगों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। उस समय लौटे प्रवासी दोबारा रोजगार की तलाश में परदेश लौट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *