सीबीआई से करवाएं भर्ती घोटाले की जांच

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार : यूथ कांग्रेस व कांग्रोस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग भर्ती घपले सहित अन्य विभागीय भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार पर रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल और प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में एकत्रित हुए। तत्पश्चात उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश हुआ है, साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हुई है। इस मामले में अभी कई और भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इसलिए भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया में असफल सतपुली निवासी युवा की मौत पर दुख व्यक्त किया और अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, बलबीर सिंह रावत, पार्षद जगदीश मेहरा, सूरज कांति, प्रवेश रावत, विनोद नेगी, जीतेंद्र भाटिया, विवेक शाह, नीलम रावत और सुखपाल शाह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *