राज्यपाल से लगाई गांव के लिए सड़क बनाने की गुहार

Spread the love

नैनीताल। हर स्तर से थके-हारे धारी ब्लॉक के अम्दौ गांव के ग्रामीणों ने अब राज्यपाल से गांव के लिए सड़क बनाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने गुरूवार को सड़क की मांग को लेकर सीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कहा है कि अम्दों गांव के ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए छह किमी पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। गौला नदी से गांव लगा होने के कारण बारिश में इलाके से संपर्क कट जाता है। कई बार शासन-प्रशासन से सड़क की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन किसी भी स्तर से समाधान नहीं हो सका है। काश्तकारों की फसल समय से मंडी नहीं पहुंच पाती। साथ ही प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। वर्ष 2015 में सड़क के लिए सर्वे के बाद डीपीआर शासन को भेजी गई है, लेकिन तब से डीपीआर शासन में लंबित है। उन्होंने राज्यपाल से ग्रामीणों की मूलभूत समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। यहां कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, प्रधान दया किशन बेलवाल, हेम बेलवाल, हेम पलड़िया, संतोष बेलवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *