घुश्मेश्वर महिला समिति अल्मोड़ा ने नन्दा देवी में मनाया वृहद हरेला पर्व

Spread the love

अल्मोड़ा। घुश्मेश्वर महिला समिति अल्मोड़ा ने विख्यात नन्दा देवी मन्दिर में वृहद हरेला पर्व मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं हरेले को लेकर नन्दा देवी मन्दिर पहुंची जहां हमारे कुमाऊंनी गीतों के द्वारा सबका स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि इस हरेला कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य अपनी पर्वतीय संस्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में आज बेहद आवश्यक हो गया है कि हमारी पर्वतीय संस्ति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने अपने घर में उगाये गये हरेले के साथ नन्दा देवी मन्दिर में हमारी संस्ति को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ी गीतों के माध्यम से सबका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिलाओं ने कहा कि इस हरेला कार्यक्रम को मनाने के पीटे हमारी पहाड़ी संस्ति को बढ़ावा देना, पर्यावरण की सुरक्षा देना है। सैकड़ों महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपना प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, आनन्द सिंह बगडवाल, प्रताप सत्याल, सभासद राजेन्द्र तिवारी सहित घुश्मेश्वर महिला समिति की अध्यक्ष लता तिवारी, सचिव प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, राधा तिवारी, लीला जोशी, पूनम आर्या, अनीता कन्नौजिया, कमला कार्की, कमला पाण्डे, प्रभा बोरा, हेमा तिवारी, माधवी बिष्ट, दीपा बिष्ट, रमा लोहनी, ज्योति जोशी, रेखा रौतेला, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, पुष्पा मेहरा, प्रेमा बिष्ट, कंचन जोशी, राधा तिवारी उपस्थित रहे। प्रतियोगियों के रूप में बीना बिष्ट, मंजू बिष्ट, सरस्वती आर्या, बिमला तिवारी, कमला साह, दीपा जोशी, धर्मा बंगारी, प्रेमा किरमोलिया, नन्दी नेगी, हंसा गैड़ा, दीपा पाण्डे, किरन बिष्ट, मंजू कार्की, मंजू बिष्ट सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *