वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी कर्तिया व अदालीखाल रहा विजेता

Spread the love

 

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गीताराम पोखरियाल व स्व. थानसिंह रावत स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता इंटर कॉलेज अदालीखाल के खेल मैदान में आयोजित हुई। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में 15 व ओपन प्रतियोगिता में भी 15 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता से हुआ। उद्घाटन मैच में इंटर कॉलेज अदालीखाल ने जीआईसी कोचियार की टीम को पराजित किया। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में जीआईसी कर्तिया की टीम ने इंटर कॉलेज अदालीखाल की टीम को 3-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। ओपन स्तर की प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोट्र्स क्लब रिखणीखाल की टीम ने एबीवीपी नैनीडांडा की टीम को 3-1 से हराकर विनर ट्राफी पर कब्जा किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि वीएमएस इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य वासुदेव पंत ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सत्यपाल सिंह उनियाल, प्रबंध समिति अध्यक्ष शीशपाल सिंह कंडारी, प्रवंधक पदमेंद्र सिंह असवाल, पीटीए अध्यक्ष पृथ्वीपाल पर्णवाल, प्रधानाचार्य आशीष देव पांडे, चंद्रमोहन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कमलेश ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *