गिरीश बने पिथौरागढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष

Spread the love

 

पिथौरागढ़। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी का पिथौरागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एंचोली से भाजपा कार्यालय तक रैली निकाली। जिला मुख्यालय में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष गिरीश का ढोल दमाऊ और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत हुआ। कार्यकर्ता स्वागत के लिए एंचोली पेट्रोल पंप पहुंचे और बाइक और वाहनों से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय लाए। भाजपा कार्यालय में महिलाओं ने टीका लगाकर व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है उसे निभाने का कार्य करुंगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व आम कार्यकर्ताओं से तालमेल कर भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन गेहराज पाण्डेय ने किया। इस दौरान डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, बसंत पुनेठा, गिरीश पुनेठा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *