उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में गुरिल्ला संगठन ने जताया आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। युद्घ प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन सरकार की अनदेखी से आक्रोशित है। वह 16 वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। न्यायालय ने भी तीन बार उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। बावजूद इसके सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। सोमवार को नगर के रामीलाला मैदान में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम की अध्यक्षता में गुरिल्लों की बैठक हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा वर्ष 2006 से विभिन्न मांगों को लेकर वे प्रयासरत हैं। लेकिन इस दौरान सत्ता में रही सरकारें उनकी लगातार अनदेखी करती आई हैं। वर्ष 2011, 2018 और अब कुछ समय पहले ही न्यायालय ने भी उनकी जायज मांगों को देखते हुए फैसला सुनाया है। लेकिन अब तक उनके पक्ष में सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। यह सरासर गलत है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही कोई पहल नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। यहां संरक्षक सुरेंद्र सिंह गुरुंग, उपाध्यक्ष शमशेर गोबाड़ी, वरिष्ट उपाध्यक्ष चंद्र मोहन खड़ायत, जिला महामंत्री भुवन सिंह रौतेला,कोषाध्यक्ष संजय धामी, महासचिव नरेश राम, सचिव अशोक खनका, नीलम विश्वकर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मोहनी उपाध्याय, मदन सिंह नगरकोटी, हरीराम, दिवानी राम, मायादेवी, गंगोत्री, नरीराम, नरेंद्र राम, मदन सिंह, रामसिंह, जयंती मेहता, धीरेंद्र जोशी, दीवान सिंह सामंत, हरीरराम, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!