नयार नदी में गिरी बालिका, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम सरोड़ा निवासी एक बालिका पैर फिसलने के कारण नयार नदी में गिर गई। नदी डूबने से बालिका की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में मातम का माहौल है। बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरोडा से ग्राम मरोड़ा पैदल मार्ग जाने वाले रास्ते पर सतपुली व्यास घाट मोटर मार्ग का मलबा पैदल रास्ते पर आने के कारण 14 वर्षीय बालिका का पैर फिसल गया। जिससे फिसलकर बालिका नयार नदी में गिर गई और बालिका की डूबने से मौत हो गई। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शैली पुत्री अशोक कुमार उम्र 14 वर्ष अपनी माता के साथ ग्राम सरोड़ा से वापस अपने ननिहाल ग्राम मरोड़ा जा रही थी। ग्राम सरोड़ा से मरोड़ा के पैदल रास्ते में सतपुली व्यास घाट मोटर मार्ग के मलबे के गिरे होने के कारण पैर फिसलने से शैली नयार नदी में जा गिरी। नयार नदी में गिरने से बालिका की मौत हो गई। बालिका का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर मृत शरीर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *