आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन क्षेत्र के पट्टी तल्ला बदलपुर- 4 ग्राम बरस्वार में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
उप जिलाधिकारी लैंसडौन स्मृता परमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय 20 वर्षीय रितिका रावत पुत्री विनोद सिंह घर के पास ही अपने पशुओं के लिए पेड़ से चारा-पत्ती काट रही थी। इसी दौरान मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली इस पेड़ पर भी गिर गई। जिससे रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उप जिलाधिकारी लैंसडौन स्मृता परमार मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *