छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोलियां

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने नए सत्र के प्रारंभ एवं विविध त्योहारों के आगमन पर आकर्षक रंगोलियां बनाई। गढ़वाल विवि की गृह विज्ञान विभाग की कार्यक्रम संयोजक डा. अनीता सती ने बताया कि रंगोली एक पारंपरिक भारतीय कला है। जिसमें आंतरिक सृजन शामिल है। मान्यता है कि रंगोंली की आकृतियां और विभिन्न रंगों का संयोजन सकारात्मकता लाने के साथ-साथ खुशहाली भी लेकर आती है। रंगोली का नाम और शैली एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हो सकती हैं, लेकिन इसके पीछे की भावना और संस्कृति में बहुत समानता है। इस मौके पर प्रो. ज्योति तिवारी, डा. अनीता सती, अंकिता बिष्ट, पुनीता, मनूजा, यशिका, लक्ष्मी सहित आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *