जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व दिवस पर भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिशु मंदिर के छात्रों द्वारा भारत माता की सुंदर वंदना की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख कुंज बिहारी भट्ट, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख गबर सिंह बिष्ट, नगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख राकेश चमोली, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं प्रदीप नौटियाल ने मां भारती के चित्र पर दीप जलाकर किया। तत्पश्चात वक्ता गबर सिंह ने छात्र-छात्राओं के मध्य जग जननी भारत माता के संदर्भ में अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता कुंज बिहारी भट्ट ने भारत माता के संदर्भ में विचार रखे। अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम संचालन आचार्य रोहित बलोदी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष कांता प्रसाद, उपप्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, राहुल भाटिया, मधुबाला नौटियाल सहित समस्त आचार्य उपस्थित रहे।