नवयुग स्कूल में बालिका बॉलीवॉल टूर्नामेंट शुरू

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवयुग सीनियर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) द्वारा आयोजित नगर क्षेत्र के सबसे बड़े बालिका वॉलीबॉल टूर्नामेंट ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ’’ अभियान के तहत दो दिवसीय 8वां बालिका बॉलीवॉल टूर्नामेंट 2023 विद्यालय परिसर में उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वल्लित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने माँ सरस्वती वन्दना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्तुति दी। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कोटद्वार नगर की 16 विद्यालयों की टीमों ने प्रातिभाग किया। प्रतियोगिता में पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैम्पियन नवयुग पब्लिक स्कूल सहित डीएवी पब्लिक स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, एवीएन पब्लिक स्कूल, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, एमकेवीएन पब्लिक स्कूल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विद्यालय प्रबंधक डीसीएस नेगी ने मुख्य अतिथि, शिक्षकों, अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बेटों के समान बेटियों का भी सर्वांंगीण विकास किया जाना चाहिए। यदि हमें एक सबल, सशक्त, स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र को बनाना है तो इस तरह के कार्यक्रम देश में होते रहने चाहिए। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी व विद्यालय संस्थापक हुकम सिंह नेगी सहित शिक्षित-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *