सैन्यधाम के शिलापट हेतु शहीद सैनिकों के नाम दे आश्रित

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास सहायक अधिकारी महावीर राणा ने बताया कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहे पंचधाम (सैन्यधाम) का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें राज्य के समस्त शहीदों के नाम व प्रथम, द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के नाम भी शिलापटों पर अंकित किए जाने हैं कहा कि इन युद्धों को समाप्त हुए लगभग 70 वर्ष बीत चुके हैं। अत: इन युद्धों में शहीद हुए सैनिकों का सत्यापित अभिलेख बहुत कम उपलब्ध है । यदि किसी के पूर्वज अथवा सगे- संबंधी प्रथम एंव द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए हो और उनके पास प्रक्का प्रमाण हो तो उनके नाम उपयुक्त प्रमाण के साथ जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय उपलब्ध करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *