Uncategorized

प्रदेश में राजनैतिक व संवैधानिक अस्थिरता को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दोषी : भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि उतराखण्ड में राजनैतिक व संवैधानिक अस्थिरता के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दोषी है। केंद्रीय नेतृत्व के इस तरह के निर्णय उत्तराखंड की जनता के साथ छलावा है। जिस डबल इंजन का वादा कर प्रचंड बहुमत हासिल किया गया था। आज प्रदेश की जनता विकास के खोखले दावों से हतप्रभ है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाते हुये भट्ट ने कहा कि आखिर मुख्यमंत्रियों को बदलकर भाजपा क्या साबित करना चाहती है। 20 साल 7 माह 21 दिन के इस राज्य में भाजपा 10 साल 7 माह 11 दिन सत्ता में रही। इस दौरान 7 मुख्यमंत्री दे चुकी है। जबकि कांग्रेस ने 9 साल 3 माह 17 दिन सत्ता में रहते हुये सिर्फ तीन मुख्यमंत्री दिये। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के फैसलों से लगता है कि उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत को बनाकर जो गलती कि वही जानबुझकर की या फिर राजनैतिक अपरिपक्वता के कारण। यह तो वही जाने, लेकिन उत्तराखंड की जनता इससे खासी आहत है। बेरोजगारी व महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर कदम उठाने के बजाय भाजपा का मुख्यमंत्री बदलने का ही खेल चल रहा है। जनता विकास के मुंह ताक रही है। कहा कि एक बार सीएम के पद को लेकर भाजपा की गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!