जीएमओयू ने पूर्व डायरेक्टर के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयूलि) कोटद्वार ने कंपनी के संचालक मंडल के सदस्य नरेंद्र सिंह भंडारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
जीएमओयूलि के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि वर्ष 1997 से 2002 तक कंपनी में नरेंद्र सिंह भंडारी वाहन स्वमी के रूप में अस्थाई सदस्य रहे। वह 2002 में कंपनी के स्थाई सदस्य बनें। वर्ष 2004 में उन्होंने कंपनी संचालक मंडल के डायरेक्टर पद पर चुनाव लड़ा और डायरेक्टर निर्वाचित हुए। वर्ष 2004 से 2020 तक पांच बार कंपनी संचालक मंडल के सदस्य रहे। इस प्रकार वह 13 साल तक कंपनी के डायरेक्टर के पद पर रहे। इसी दौरान वह नगर पालिका कोटद्वार में सभासद भी रहे। उन्होंने कहा कि उनकी उत्कृष्ट सेवा, कुशल नेतृत्व एवं सच्ची लगन से कंपनी की सेवा के लिए उन्हें कंपनी में हमेशा याद किया जायेगा। शोक व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, संचालक कुंवर सिंह रावत, भास्करानंद भारद्वाज, जयपाल सिंह रावत, विपिन सिंह चंद, नरेंद्र सिंह नेगी, विजयपाल सिंह नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *