जीएमओयू की बैठक 13 सितंबर को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की वार्षिक साधारण बैठक 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में विगत वर्ष का आर्थिक लेखा-जोखा का हिसाब रखा जाएगा।
कंपनी के सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि बैठक निर्धारित तिथि पर कंपनी के प्रधान कार्यालय में सुबह साढ़े दस बजे आहूत की जाएगी। बैठक में वर्ष 2023-24 के आर्थिक लेखा-जोखा का हिसाब रखा जाएगा। इसी बैठक में वर्ष 2024-25 के आडिट करने के लिए आडिटर की नियुक्ति की जाएगी। कहा कि इसी वर्ष कंपनी के संचालक मंडल के तीन संचालक अपने वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर रहे हैं। इनके रिक्त स्थान पर तीन संचालकों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव व विशेष प्रस्ताव भी आमसभा के सम्मुख विचार के लिए रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *