जीएमवीएन कर्मियों ने 5 घंटे कार्यबष्हिकार कर विरोध जताया

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कर्मचारी महासंघ गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के आह्वान पर जनपद रुद्रप्रयाग के जीएमवीएन कर्मियों ने 5 घंटे कार्यबहिष्कार किया। मुख्यालय स्थित रुद्रा कांपलेक्स में धरना देते हुए कर्मचारियों ने विनियमितीकरण की मांग की। कहा कि जल्द मार्ग पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जीएमवीएन के रुद्रा काम्पलेक्स में कर्मियों ने 1 बजे से 5 बजे तक 5 घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद, उपाध्यक्ष केदार सिंह ने कहा कि विनियमितीकरण सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर जीएमवीएन कर्मी बार-बार शासन प्रशासन से मांग कर रही है, बावजूद उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। वर्षो से कर्मचारी निष्ठा से दिन रात कार्य में जुटे हैं किंतु शासन द्वारा उनको आज तक विनियमितीकरण नहीं किया गया, जिससे सभी कर्मचारियों में आक्रोश है। कार्यबष्हिकार के बाद कर्मचारियों ने धरती मां के नाम पर फलदार वृक्ष लगाया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा डीएम को अपना 13 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया। इस मौके पर कृष्णा लाल भट्ट, स्वरूप सिंह, धन सिंह, डीएस नेगी, गजेंद्र सिंह, देवी प्रसाद, नरेंद्र सिंह, श्रीमती बबीता, प्रबंधक गिरीश वशिष्ठ, कुंवर सिंह कनवासी, धीरूलाल, मोर सिंह, वीरेंद्र राणा, यशवंत सिंह गुसाईं, दिनेश सिंह, मायाराम, रघुनाथ सिंह, युद्धवीर सिंह, कुलदीप सिंह, रविंद्र सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद थे। मुख्यालय के आलावा केदारघाटी के सभी जीएमवीएन गेस्ट हाऊस में भी कर्मचारियों ने 5 घंटे कार्यबष्हिकार कर विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *