जीएनएम परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में स्टेट मेडिकल फैकल्टी उत्तराखंड द्वारा संचालित जीएनएम की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के डीन प्रो़ पीएस राणा ने बताया कि परीक्षा स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक चिकित्साधिकारी डा़ शारंग राकेश के देखरेख में कोविड गाइडलाइन के साथ संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 54 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। विवि के कुलाधिपति डा़ अनिल सिंह, उप-कुलाधिपति डा़ आशा सिंह एवं कुलपति प्रो़ एसबी बत्रा ने परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *