चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरुवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन भक्तों ने माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। भक्तों ने मां दुर्गा से अपने लिए खुश शांति की कामना की।
चैत्र नवरात्र को लेकर क्षेत्र के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। कई मंदिरों में माता की विशेष पूजा अर्चना की जा रही थी। मंदिरों में सुबह से भक्त माता के दर्शन को पहुंच रहे थे। घरों में भी महिलाओं ने घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। मंदिर में माता का विशेष पाठ किया गया। शाम के समय मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक कीर्तन भी किया। देवी मंदिर में भी माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने व्रत रखकर माता की उपासना की। पाटीसैंण स्थित ज्वाल्पा देवी मंदिर में माता का विशेष पूजन किया गया। दूर-दूर से माता के दर्शनों को श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *