संसद में गढ़वाल की आवाज को किया गया मौन : गोदियाल

Spread the love

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने यमकेश्वर व कोटद्वार क्षेत्र में किया जनसंपर्क
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याक्षी गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को यमकेश्वर, दुगड्डा व कोटद्वार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में गढ़वाल क्षेत्र की आवाज को संसद में मौन कर दिया गया। जनता द्वारा चुने गए नेताओं ने भी केवल बड़े नेताओं की गुलामी ही की। कहा कि वह पहाड़ के हितैशी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। पहाड़ के बेहतर विकास के लिए आमजन को सोच समझकर ही अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
दुगड्डा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के लिए खतरा है। दस वर्षों में जितने भी सांसद गढ़वाल लोकसभा सीट से चुने गए उन्होंने केवल सत्ता में बैठे बड़े नेताओं की गुलामी की। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र से कोई मतलब नहीं रहा। कहा कि जिस ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल को भाजपा के नेता अपनी योजना बता रहे हैं। वह कांग्रेस के शासन काल में स्वीकृत हुई थी। कांग्रेस ने इसके लिए चालीस हजार करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया था। भाजपा केवल जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। भाजपा केवल शिलान्यास के पत्थरों को बदलने का काम कर रही है। भाजपा दूसरों की उपलब्धियों को हड़पने का काम कर रही है। आज भाजपा वतंतरा मामले में उत्तराखंड की बेटी के हत्यारों को बचाने का काम कर रही है। जबकि, पूरा प्रदेश बेटी को न्याय दिलवाने के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। कहा कि भाजपा ने जिन्हें उनके खिलाफ मैदान में उतारा है वह पूर्व में राज्यसभा सांसद रहे हैं। लेकिन, उन्होंने भी आज तक पहाड़ की आवाज केंद्र के समक्ष नहीं उठाई। जबकि, वह मंचों से कह रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खास है। लेकिन, उन्होंने राज्यसभा सांसद रहते हुए गढ़वाल के लिए क्या किया यह भी जनता को बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *