श्रीनगर गढ़वाल : गोसेवा संवर्धन समिति की ओर से बुधवार (आज) से बंधन वेडिंग प्वाइंट में गोकथा का शुभारंभ होगा। गो सेवा समिति के उपाध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी ने कहा कि बुधवार को अलकेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल बंधन वेडिंग प्वाइंट तक पहुंचेगी, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना के बाद कथावाचक वेदाचार्य साकेतानंद महाराज के मुखारविंद से कथा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल तक अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक चलेगी। पूर्णाहुति और भंडारे के साथ गोकथा का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गोकथा श्रवण की अपील की। (एजेंसी)