धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। रविवास्र शाम को होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते-होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई रंगीन नजर आ रहा था। होली के गीतों पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और गुलाल लगा कर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *