गोल्डन बेबी फुटबॉल लीग का हुआ आगाज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी एवं कोटद्वार फुटबॉल संघ के तत्वावधान में गोल्डन बेबी फुटबॉल लीग का आयोजन बाल भारती स्पोट्र्स कंपलेक्स में करवाया गया। जिसमें पांचवी कक्षा तक के प्राइमरी स्कूल स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री गिरिराज सिंह रावत ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि मुकेश नेगी एवं विशिष्ट अतिथि संदीप नेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का शुभांरभ किया। प्रतियोगिता में शहर की 12 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम को दो लीग मुकाबले खेलने को मिले। लिटिल चिल्ड्रेन होम कण्वघाटी, कै्रडल प्ले निंबूचौड, बाल शिक्षा निकेतन काशीरामपुर व हैप्पी चिल्ड्रेन अकेडमी गाडीघाट ने अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान एनआईएस कोच महेंद्र रावत, आयोजक सचिव सतीश मौर्य, खेल प्रशिक्षक मोहम्मद हसीनउद्दीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *