धूमधाम से मनाई जाएगी विद्यालय की स्वर्ण जयंती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग की स्वर्ण जयंती मनाने को लेकर सोमवार को विद्यालय से जुड़े अभिभावकों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान समिति का गठन भी किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रथम शिक्षक जीवानंद शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया।
विद्यालय की नींव रखने वाले संस्थापक पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर गठित समिति में विद्यालय के पीटीए के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान नैथाणा महाकान्त नैथानी को सचिव, पूर्व पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत को सह सचिव एवं एसएमसी अध्यक्ष एवं पूर्व पीटीए अध्यक्ष जसवीर रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, समाजसेवी एवं ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी को मीडिया प्रभारी, सुभाष रावत को सोशल मीडिया प्रभारी जबकि मात्रशक्ति की ओर से सुनीता वेदवाल बलूनी को संयोजक बनाया गया। समिति संरक्षक मंडल में पूर्व प्रमुख एवं विद्यालय संस्थापक सुरेन्द्र सिंह नेगी, भारत भूषण नैथानी, सेवानिवृत्त कैप्टन एनएस नेगी, वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल नैथानी, डॉक्टर पुष्कर नैथानी, डॉक्टर सतीश चंद्र नैथानी, डॉक्टर गिरीश चन्द्र नैथानी को शामिल किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, विद्यालय प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह रावत, पीटीआई सीएल चौधरी, ग्राम प्रधान एवं पूर्व पीटीए अध्यक्ष मदन सिंह रावत, सेवानिवृत्त शिक्षक दलवीर रावत, मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *