देश-विदेश

अलविदा: महिला हकी टीम के हेड कोच शोर्ड मारिन का इस्तीफा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय महिला हाकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम इंडिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शुक्रवार (6 अगस्त) को मारिन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में हार के बाद कहा कि यह उनका भारत के साथ आखिरी टूर्नामेंट था। शोर्ड मारिन के नेतृत्व में भारतीय महिला हकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके कोचिंग निर्देशन में भारतीय महिला हकी पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही। ब्रिटेन के खिलाफ हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हकी टीम को 4-3 से मिला हार के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का एलान किया। शोर्ड ने अनलाइन प्रेस कन्फ्रेंस के दौरान कहा, अब मेरी कोई योजना नहीं है यह भारतीय महिला हकी टीम के साथ मेरा अंतिम मैच था। अब टीम जानेका के हवाले है। सूत्रों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि शोर्ड मारिन और विश्लेषणात्म कोच जानेका शोपमैन दोनों को स्पोर्ट अथरिटी अफ इंडिया की तरफ से कार्यकाल बढ़ाने की बात कही गई थी। लेकिेन हेड कोच ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इस घटना से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटाआई को बताया कि शोपमैन आने वाले समय में भारतीय महिला हकी टीम के मुख्य कोच हो सकते हैं।
नीदरलैंड के पूर्व हकी खिलाड़ी शोर्ड मारिन को साल 2017 में भारतीय महिला हकी टीम का कोच बनाया गया था। इसके बाद उन्हें पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया। लेकिन 2018 आते-आते उन्हें फिर से महिला टीम का कोच बना दिया गया। अब तक का उनका कोचिंग करियर बेहतरीन रहा है। उनके नेतृत्व भारतीय महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। शोर्ड कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों की वजह से बीते 16 महीनों से अपने घर नहीं जा पाए थे। उनके इस्तीफे की मुख्य वजह इसे माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!