मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तड़ियालचौक चौक के समीप एक भवन में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गुरुवार रात दमकल विभाग को सूचना मिली कि तड़ियालचौक स्थित एक दुमंजिले भवन के ऊपरी हिस्से में आग लग गई है। जिसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मी संतोष शर्मा ने बताया कि कमरे में रखा फ्रीज, आलमारी व रजाई गद्दे आग की चपेट में आने से जल चुके थे। दमकल कर्मियों ने कमरे में रखे सिलेंडर को बाहर निकाला और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि भवन में निचले तल में भवन स्वामी सरोजनी देवी रहती थी। जबकि, ऊपरी हिस्सा उन्होंने किराए पर दिया हुआ था। आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय किराएदार दूसरे कमरे में थे। धुएं को देख उन्होंने घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। आग के कारण करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *