उत्तराखंड

20 लावारिस जानवरों को भेजा गोसदन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। आवारा जानवर किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य व व्यापार मंडल के पदाधिकारी लगातार इस समस्या को विभिन्न मंचों पर उठाते रहे। गत दिनों इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से भी मिले। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और क्षेत्र से 20 आवारा जानवरों को हल्द्वानी गोसदन भेजा गया है। अब किसानों को राहत मिलेगी।
मालूम हो कि गरुड़ क्षेत्र के अधिकतर लोग खेती तथा पशुपालन कर अपनी आजीविका चलाते हैं। पिछले लंबे समय से आवारा जानवर उनकी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। गत दिनों जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी व गरुड़ के व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन के सामाने समस्या को प्रमुखता से रखा। लोहनी ने बीडीसी बैठकों में भी इस समस्या को उठाया। उनका कहना है कि किसान हजारों रुपये खर्च कर अपने खेत जोत रहे हैं, लेकिन जानवर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। अब उनकी मेहनत रंग लाने लगी है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के 20 आवारा जानवरों को गोसदन हल्द्वानी भेजा है। लोगों ने जिपं सदस्य व व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!