सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर की समस्याएं हल नहीं होने पर पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है। समिति के पदाधिकारियों ने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि जल्द ही समस्याओं
का समाधान नहीं होने पर वह सत्याग्रह करने को मजबूर होंगे।
समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि प्रशासन सहित सरकार को कई बार शहर की समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन सरकार पौड़ी को लेकर उदासीन रुख अपना रही है। कहा कि जिले के नवनियुक्त
डीएम को बीते नवंबर में ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्माण, भवन कर, जल कर में कमी, बस अड्डे का निर्माण कार्य पूर्ण करने, रोडवेज कार्यालय में स्थायी नियुक्ति, शहर से अवैध अतिक्रमण हटाने, जिला अस्पताल में विशेषज्ञ
डाक्टरों की नियुक्ति, फर्जी आंदोलनकारियों की जांच और चिन्हित आंदोलनकारियों में तेजी करने आदि समस्याओं को जल्द हल करने की मांग की थी लेकिन अभी तक प्रशासन ने इनमें से एक भी जन समस्या पर
कोई ध्यान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *