कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ रही सरकार: द्विवेदी

Spread the love

कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोले प्रदेश प्रवक्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का पेड़ लगाया था। भ्रष्टाचार के आदि हो चुके लोगों को धामी सरकार जेल भेजने का कार्य कर रही है। भर्ती घोटाले में लिप्त 68 से अधिक व्यक्तियों को सरकार ने जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने प्रदेश में सख्त नकलरोधी कानून लागू किया है। युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
मंगलवार को हेमंत द्विवेदी ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घपलों की लंबी फेहरिस्त है। पटवारी, दरोगा व छात्रवृति सहित कई घोटाले कांग्रेस के कार्यकाल में सामने आए थे। लेकिन, तत्कालीन कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने नैतिक साहस दिखाते हुए भर्ती घोटालों की जांच करवाई। भर्ती घोटाले में अब तक 68 से अधिक व्यक्ति जेल जा चुके हैं। लगातार घोटालेबाजों की गिरफ्तारियां भी हो रही है। कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं का बेहतर भविष्य बनाना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, हेमंत गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *